कार्य / उद्देश्य

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की लाइब्रेरी की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। लाइब्रेरी में मानव अधिकारों की दृष्टि से तथा समाज विज्ञान तथा विधि के संबद्ध शैक्षिक अनुशासन संबंधी साहित्य का संग्रह किया गया है। लाइब्रेरी में 27,416 दस्तावेज है तथा 70 विषयपरक जर्नल भी मंगवाए जाते हैं।
लाइब्रेरी में 6 व्यावसायिक एवं अन्य सहायक स्टॉफ हैं।

पता :-
पुस्तकालयाध्यक्ष/प्रलेखन अधिकारी
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
मानव अधिकार भवन, ब्लॉक-सी,
जी.पी.ओ. कम्प्लेक्स, आई.एन.ए., नई दिल्ली - 110023
दूरभाष नं. : 011-24663324
ई मेल - nhrclib[at]nic[dot]in

कार्य/उद्देश्य

  • कम्प्यूटर तथा संबद्ध उपकरणों की सहायता से इन-हाउस लाइब्रेरी सेवाओं को व्यवस्थित, रख-रखाव तथा मुहैया करवाना।
  • मानव अधिकार सूचना तथा पाठकों के लिए इसके प्रचार हेतु एक राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग प्रलेखन केंद्र के रूप में कार्य करता है।

माइक्रो एव मैक्रो संसाधनों के ऑनलाइन डाटाबेस का रख-रखाव करता है तथा अन्य राज्य आयोगों और अन्य देशों के आयोगों के साथ इसे साझा करता है।

सदस्यता

  1. आयोग के सदस्य एवं स्टॉफ
  2. भारतीय एवं विदेशी विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति से इसका प्रयोग कर सकते हैं।
  3. लॉ स्कूल एवं विश्वविद्यालयों के अंत: शिक्षु

लाइब्रेरी का समय

लाइब्रेरी सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक प्रतिदिन खुली रहती है (शनिवार/रविवार तथा अन्य अवकाशो को छोड़कर)