महासचिव का जीवनवृत्त

श्री देवेंद्र कुमार सिंह, आईएएस
श्री देवेंद्र कुमार सिंह, आईएएस
महासचिव, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
91-11-24663211, 91-11-24663212 (कार्या.)

श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने 2 मई, 2022 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत के नए महासचिव का पदभार ग्रहण किया। वे 1989 बैच के केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। आयोग में शामिल होने से पहले, वे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव का प्रभार संभाल रहे थे।

श्री सिंह ने आईआईटी, रुड़की से मास्टर ऑफ साइंस (एप्लाइड जियोलॉजी) और जेएनयू, दिल्ली से उसी विषय में एमफिल किया है। बाद में, उन्होंने इंटरनेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एंटरप्राइजेज, आईसीपीई , स्लोवेनिया से एमबीए (पब्लिक पॉलिसी) किया।

एक आईएएस अधिकारी के रूप में, उन्होंने केरल सरकार और केंद्र दोनों में कई महत्वपूर्ण पदो पर कार्य किए। केरल सरकार में उनका आखिरी कार्यभार कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव (2018-2020) था। उन्होंने सचिव (मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी) और प्रमुख सचिव (कृषि) के रूप में कार्य किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और एआरसी, केरल हाउस में कार्य करने के अलावा जिला कलेक्टर, वायनाड (1996-97) और कोल्लम (1997-99) के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने 1991-95 के दौरान विभिन्न अनुमंडलों (त्रिशूर और फोर्ट कोचीन) में
उप-कलेक्टर के रूप में कार्य किया हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए उन्होंने गृह मंत्रालय में उप सचिव (एनईसी) (1999-2004) और वाणिज्य मंत्रालय में एडीजी (विदेश व्यापार), विदेश व्यापार महानिदेशालय, नई दिल्ली (2011-2016) के रूप में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। बाद में, उन्होंने अध्यक्ष, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) (2016-2018) के रूप में कार्य किया। कोविड महामारी के दौरान उन्हें मई, 2020 में एमएसएमई मंत्रालय में अपर सचिव और विकास आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था। बाद में, उन्हें महासचिव, एनएचआरसी का कार्यभार संभालने से पहले 24 सितंबर, 2021 को सहकारिता मंत्रालय में भारत सरकार के सचिव के रूप में तैनात किया गया था।

उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

1. डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020- कैटेगरी ओपन डेटा, एमएसएमई मंत्रालय;

2. एशिया पैसिफिक काउंसिल ऑफ ट्रेड फैसिलिटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस (एएफएसीटी), 2013 - एडीजी (विदेश व्यापार), विदेश व्यापार महानिदेशालय के रूप में इलेक्ट्रॉनिक बैंक प्राप्ति प्रमाणपत्र की परियोजना की व्यापार सुविधा श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित;

3. सीएसआई निहिलेंट ई-गवर्नेंस अवार्ड 2012-13 - इलेक्ट्रॉनिक बैंक रियलाइज़ेशन सर्टिफिकेट (ई-बीआरसी) के लिए एडीजी (विदेश व्यापार), विदेश व्यापार महानिदेशालय के रूप में मान्यता प्राप्त;

4. एप्लाइड जियोलॉजी (1985) में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए रुड़की विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

****