राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग अपनी वार्षिक हिंदी पत्रिका "मानव अधिकार: नई दिशाएं" में प्रकाशन के लिए लेख/कहानियां/कविताएं आमंत्रित करता है।



नई दिल्ली, 08.07.2021

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत अपनी वार्षिक हिंदी पत्रिका - "मानव अधिकार : नई दिशाएं" के 18वें संस्करण में प्रकाशन के लिए मूल अप्रकाशित लेख/कहानियां/कविताएं आमंत्रित करता है। यह पत्रिका वर्ष 2004 से प्रकाशित हो रही है।

इस वर्ष के संस्करण का विषय "प्राकृतिक आपदाएं और मानव अधिकार" है। उप-विषय हैं: -

1. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन पर कोविड का प्रभाव

2. 21वीं सदी में मानव अधिकार के प्रश्‍न

3. कोविड-19 का बच्‍चों पर प्रभाव

4. पर्यटन क्षेत्र में मानव अधिकारों के पहलु

5. विकास परियोजनाओं का विस्‍थापित व्‍यक्तियों पर प्रभाव

6. आदिवासियों के मानव अधिकार

उन लेखकों को मानदेय दिया जाएगा जिनके लेख/कहानियां/कविताएं पत्रिका में प्रकाशित होंगी। अधिकतम शब्द सीमा 3000 शब्द है।

प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इन्हें केवल समर्पित ई-मेल patrika-nhrc@gov.in पर भेजा जा सकता है।

*****