श्री राजीव जैन, आसूचना ब्यूरो के पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत के सदस्य के रूप में शामिल हुए।



नई दिल्ली, 02 जून, 2021

Member Rajiv Jain

श्री राजीव जैन, आसूचना ब्यूरो के पूर्व निदेशक, आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत के सदस्य के रूप में शामिल हुए। उनका जन्म 17 मार्च, 1957 को हुआ था। इससे पहले, वे आसूचना ब्यूरो के निदेशक थे। वे झारखण्ड कैडर से भारतीय पुलिस सेवा, आईपीएस 1980 बैच के अधिकारी रह चुके हैं।

श्री जैन राष्ट्रपति पुलिस पदक और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हैं। उन्होंने बिहार और झारखण्ड के विभिन्न जिलों और भारत में अन्य स्थानों और विदेशों में सेवा की है। आसूचना ब्यूरो में रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालने वाले कई मुद्दों पर काम किया।

*****