राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अरुण मिश्रा की ओर से भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों को बधाई



नई दिल्ली, 15 अगस्त, 2022

"राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत की ओर से, आज देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की सभी भारतीयों को बधाई। यह दिन दुनिया में सबसे बड़े और सफल लोकतंत्र के रूप में हमारे संपूर्ण प्रभुत्‍व-संपन्‍न राष्ट्र की यात्रा में एक और मील का पत्थर है।

आइए अपने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराते हुए हम उन सभी महापुरुषों और महिलाओं के सम्मान में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, और न्यायसंगत, समान एवं प्रगतिशील समाज बनाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

आइए लोकतंत्र के इस 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर "वसुधैव कुटुम्बकम" और "सर्वे भवन्तु सुखिनः" (दुनिया एक परिवार है जिसमें सभी खुशी से रह सकते हैं) की महान भारतीय लोकाचार और सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करें।"

*****