राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग में महीने भर चलने वाली ऑनलाइन मानव अधिकार प्रश्नोत्तरी आज MyGov पोर्टल पर शुरू हो रही है



नई दिल्ली, 15 फरवरी, 2022

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत द्वारा आयोजित एक महीने की ऑनलाइन मानव अधिकार प्रश्नोत्तरी, आज 15 फरवरी, 2022 को MyGov पोर्टल पर शुरू हो गई है। आयोग के मीडिया एवं संचार विंग द्वारा संचालित, प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य मानव अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

14 वर्ष और उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक इसमें भाग ले सकते हैं जिसके लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ क्रमश: 15000/- रुपये, 10000/- रुपये और 5000/- रुपये के तीन नकद पुरस्कार के अतिरिक्‍त 2000 रुपये के सात प्रोत्‍साहन नकद पुरस्कार अथवा आयोग द्वारा जो भी तय किया जाएगा, दिए जाएंगे। विजेताओं के चयन का मानदंड "सबसे कम समय में अधिकतम सही उत्तर" होगा।

प्रतिभागी https://quiz.mygov.in/quiz/human-rights-quiz/ पर MyGov Quiz पोर्टल पर ऑनलाइन लॉगइन कर सकते हैं, जिसमें विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

*****