भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन में एनएचआरसी, भारत द्वारा आयोजित एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्थानों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।



प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

पूर्व भूमिका

19 सितम्बर 2023

नई दिल्ली

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन में एनएचआरसी, भारत द्वारा आयोजित एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्थानों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

एनएचआरसी, भारत 20 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन में व्यवसाय और मानव अधिकार पर एक सेमिनार भी आयोजित करेगा।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल 20 सितंबर, 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्थानों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत द्वारा एशिया पेसिफिक फोरम ऑफ नेशनल ह्यूमन राइट्स इंस्टीट्यूशंस के संयुक्‍त तत्‍वावधान में किया जा रहा है। इसमें 20 सितंबर, 2023 को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और उसके बाद द्विवार्षिक सम्मेलन शामिल है, जिसमें मानव अधिकारों पर सार्वभौम घोषणा (यूडीएचआर) की 75वीं वर्षगांठ और राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्थानों और पेरिस सिद्धांतों के 30 साल का जश्न मनाने के साथ 21 सितंबर 2023 को एक उप-विषय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

इसके अलावा, एनएचआरसी, भारत 20 सितंबर, 2023 को दोपहर 12.30 बजे से प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 'व्यवसाय और मानव अधिकार' विषय पर एक सेमिनार भी आयोजित कर रहा है।

सेमिनार को दो विषयगत सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें 'जलवायु परिवर्तन, मानव अधिकार और व्यवसाय में सामंजस्य स्थापित करना' और 'व्यापार और उद्योग में मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना' शामिल हैं। यह आयोजन सार्थक चर्चा, ज्ञान साझा करने और रणनीतियों के विकास के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्यवसाय संचालन में मानव अधिकारों और पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्य वक्ताओं और पैनलिस्टों में मानव अधिकारों से जुड़े प्रमुख व्यक्ति, वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी, पर्यावरण और कॉर्पोरेट विशेषज्ञ और विविध दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि वाले नियामक शामिल होंगे। उपस्थित लोगों को व्यवसाय में मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले व्यक्तियों और संगठनों के साथ इंटरैक्टिव सत्र और नेटवर्क में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

सत्रों को वेबकास्ट के माध्यम से लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। लिंक इस प्रकार हैं:

1. एशिया पेसिफिक के एनएचआरआई के सम्मेलन का उद्घाटन सत्र और एजीएम 20.09.2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक : यहाँ क्लिक करें

2. व्यवसाय और मानव अधिकार पर एनएचआरसी, भारत का सेमिनार 20.09.2023 को दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक : यहाँ क्लिक करें

3. एशिया पेसिफिक के एनएचआरआई का द्विवार्षिक सम्मेलन 21.09.2023 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक : यहाँ क्लिक करें

सभी सत्रों को एक कॉमन लिंक के माध्यम से भी देखा जा सकता है: यहाँ क्लिक करें

*****