श्रीमती विजयभारती सयानी एनएचआरसी, भारत के सदस्य के रूप में शामिल



प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोगn

28 दिसंबर 2023

श्रीमती विजयभारती सयानी एनएचआरसी, भारत के सदस्य के रूप में शामिल

श्रीमती विजयभारती सयानी ने आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, वह तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अभ्यासरत थीं। दीवानी और आपराधिक मामलों को संभालने के अलावा, वह महिला उत्पीड़न और दहेज के मामलों से निपटने और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं।

alt

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई पेशेवर और सामाजिक संगठनों में सेवाएं दी है, जिनमें अंजनी मठ सेवा ट्रस्ट, समृद्धि न्यास और प्रज्ञा भारती, महिलाओं के समग्र और बहुआयामी सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करने वाले गैर सरकारी संगठन शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कॉलेजों में छात्राओं के लिए 100 से अधिक कार्यशालाएँ आयोजित की हैं और महिला कल्याण के क्षेत्र में अपने काम के लिए विभिन्न संगठनों से कई पुरस्कार जीते हैं।

alt

श्रीमती विजयभारती सयानी विभिन्न तेलुगु साप्ताहिक पत्रों और समाचार पत्रों में महिलाओं के मुद्दों से संबंधित 200 से अधिक लेख लिख चुकी हैं।

alt

*****